इटावा के फैसल अयोध्या में राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित

इटावा। कस्साब खाना पचराहा निवासी समाजसेवी फैसल अंसारी को अयोध्या उत्तर प्रदेश मे राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। रक्तदान के क्षेत्र में और डेंगू मलेरिया करोना कार्यकाल में समाज में लोगों की सेवा करते हुए उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें पुरस्कार आयोजित राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन अयोध्या व मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति अयोध्या द्वारा रक्तदान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद और जौनपुर सिंगडामउ की महारानी डॉ. अंजू सिंह ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

    फैसल अंसारी को जीवन में अपना रक्तदान हेतु राष्ट्रीय सेवा रक्तदान अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे हिंदुस्तान से लोगों ने प्रतिभाग लिया। फैसल कई वर्षों से लोगों की विभिन्न प्रकार से सेवा करने के साथ समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानवता सेवा की दिशा में अनेक कार्य करते चले आ रहे हैं। मानव सेवा की दिशा में उनकी इसी उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए अयोध्या में उन्हें उक्त सामाजिक संगठनों द्वारा राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान फैसल ने अपने जीवन का 25वां रक्तदान कर एक बार फिर से मानवता का संदेश देते हुए कहां की सम्मान मिलने से खुशी तो मिलती है। यदि हमारे द्वारा रक्तदान करने से किसी की जिंदगी बच सकती है तो रक्त का एक-एक कतरा में भी दान कर सकता हूं। पहले भी फैसल अंसारी को विभिन्न संस्थाओं और अधिकारियों व समाजसेवियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय पुरस्कारों से पुरस्कृत करने के साथ कोरोनाकाल मे सेवा हेतु दर्जनों सामाजिक संगठनों द्वारा पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button