भाजपा कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न  

भाजपा कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न


गोरखपुर-21 सितम्बर 2023, –
रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिला इकाई द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,जहाँ पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय उपस्थित थे।
कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वन्दे मातरम गीत के साथ की गयी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा की संगठन में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई है,हमे बूथ कमेटी की संरचना को मजबूत करना है। संगठन से सरकार तक का सफर तय करने में बूथ के कार्यकर्ताओं का अहम रोल होता है। आज हम कार्यकर्ताओं के कारण ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बने हैं। अनुच्छेद 370 खत्म खत्म हुआ, राममंदिर बन रहा है देश-प्रदेश में चौमुखा विकास हो रहा है ये सब बूथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बूथ विजय के कारण ही सम्भव है। भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा हम सभी को एक-एक बूथ अध्यक्षों को अभी से उनकी शक्ति का एहसास कराने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जामवंत ने हनुमान की शक्ति स्मरण करायी तो उन्होंने लंका को तहस नहस कर दिया था उसी प्रकार हमारे बूथ अध्यक्ष भी हनुमान की तरह शक्तिशाली हैं एक बार फिर आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी बूथ अध्यक्ष अपनी कमेटी को सक्रिय करते हुए एक एक बूथों पर विजय पताका लहराते हुए उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को जीत कर पुनः प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडौर सौंपेंगे।
जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत हम जिले की कुल 2862 बूथों पर बूथ अध्यक्ष के साथ 11 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम की संरचना को मजबूत करते हुए आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में सभी संसदीय क्षेत्रों में कमल खिलायेंगे।

संचालन भाजपा जिला महामन्त्री व बूथ सशक्तिकरण अभियान संयोजक ब्रह्मानन्द शुक्ल में किया।

कार्यशाला में वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम सिंह, चिरंजीव चौरसिया, मार्कण्डेय राय, गुलाब रध्वज सिंह, राहुल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ पाण्डेय, चंद्रबाला श्रीवास्तव, संजय सिंह, जगदीश चौरसिया, मनोज कुमार शुक्ल, डॉ आरडी सिंह, राजाराम कन्नौजिया, सबल सिंह पालीवाल, स्वतन्त्र सिंह, राम उजगिर शुक्ल, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, नरेन्द्र सिंह, रामानन्द यादव शत्रुध्न कसौधन, जनार्दन श्रीवास्तव, के एम मझवार, इन्द्र कुमार निगम सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, प्रवासी व मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button