सेवाभारती एवं सक्षम के बहनो द्वारा एनडीआरएफ के जवानों को राखी बांधा गया

सेवाभारती एवं सक्षम के बहनो द्वारा एनडीआरएफ के जवानों को राखी बांधा गय‍

गोरखपुर- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 11 एनडीआरफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में गोरखपुर के प्रांगण में सेवाभारती एवं सक्षम के बहनो द्वारा एनडीआरएफ के जवानों को राखी बांधा गया।
इस अवसर पर एनडीआरएफ डिप्टी कमांडेंट संतोष कुमार ने कहा कि, “दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए सक्षम जो कार्य कर रही है, निश्चितरूप से वह सराहनीय है। हम साल में दस महीने ड्यूटी करते हैं इसलिए कोई भी त्योहार चाहे वह होली हो या दिवाली हम परिवार के साथ में नहीं मना पाते हैं। ऐसे में सक्षम परिवार की बहनों द्वारा राखी बांधकर जो प्यार दिया गया वह अतुलनीय है उसे हम हमेशा याद रखेंगे।”
सक्षम महानगर अध्यक्ष डॉ. मुकेश शुक्ला ने कहा कि, “सेना के जवान जब जगते हैं तभी हम सो पाते हैं। देश के प्रति उनका यह त्याग और बलिदान हम कभी नहीं भूलेंगे। यह रक्षाबंधन का कार्यक्रम सेना के प्रति हमारा प्यार है।”कार्यक्रम में सेवा भारती एवं सक्षम की बहनों को सेना के लोगों ने पहले राखी बनवाकर उपहार दिया फिर अपने हाथ से बना ब्यंजन खिलाकर जलपान कराया
इस दौरान एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट संतोष कुमार व निरीक्षक गोपी गुप्ता निरीक्षक सुधीर कुमार व उप निरीक्षक जयप्रकाश कुमार एवं एनडीआरएफ के अन्य रेस्क्यू और मौजूद रहे।
भाई के फर्ज को अदा किया कार्य क्रम में मुख्य रुप से रंजनी राय मात्र मंडली संरक्षिका गोरक्ष प्रान्त अनिता शर्मा स्वआलम्बन प्रमुख शैलतन्या महानगर उपाध्यक्ष हरिश्चन्द्र उपाध्यक्ष परमात्मा दुबे सह सचिव महानगर राहुल दुबे कोषा अध्यक्ष सेवा भारती महानगर अंशुमान मिश्रा प्रांत कार्य करणी सक्षम रंजित आईटी प्रमुख सक्षम अनन्त पाल सेवाभारती सचल प्रबंधक डाक्टर रबी सिहं सचल चिकित्सक बिभा सरिता मनिप्रभा संगीता मिश्रा बरखा रानी नवनीत,सत्य पाल सिंहं योगेश पांडेय,भी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button