चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग देख जसवंत नगर के लोग खुशी से झूम उठे

*कई स्कूलों में बच्चों ने देखी सफल लैंडिंग *चौधरी सुघर सिंह ,शांती देवी, मां नारायणी, ब्रायटेंड ,एसपीएस, स्कूलों में मिठाइयां बांटी गईं

फोटो:- जसवंत नगर के शान्ती देवी इंटर कॉलेज में बच्चे चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखते हुए
______

जसवंतनगर(इटावा)। बुधवार शाम ठीक  6 बजकर 4  मिनट पर जैसे ही भारत का चंद्रयान 3 चंद्रमा की धरती पर उतरा, तो पूरा जसवंत नगर हर्ष की लहर में डूब गया।

     यहां नगर में कई स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाने के लिए बच्चों के लिए लाइव  टीवी की व्यवस्था की गई थी और जैसे ही चंद्रयान-3 का लेंडर चांद  की दक्षिणी ध्रुव सतह पर उतरा ,तो बच्चों ने भारत माता की जय, जय हिंद, जय भारत के नारे  गूंजाने शुरू कर दिए।
     यहां नगर में लोगों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए भारत माता की जय के  नारे लगाए।
नगर के चौधरी सुघर सिंह एजुकेशनल अकैडमी,  मां नारायणी इंटर कॉलेज, कचोरा रोड, शांति देवी इंटर कॉलेज रेलमंडी आदि में सैकड़ो बच्चों ने स्कूल परिसर में चांद पर चंद्रयान के उतरने की लाइव तस्वीरें देखीं। इन स्कूलों ने बच्चों को चंद्रयान का यह अभियान दिखाने के लिए विशेष प्रबंध किए थे।
    चौधरी सुघर सिंह ग्रुप आफ एजुकेशनल के अध्यक्ष प्रोफेसर बृजेश यादव, प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव, डॉक्टर भुवनेश यादव, डॉक्टर संदीप यादव, हनी यादव, आशीष यादव, आदि ने इसरो के वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई दी है। देश की बहुत बड़ी सफलता बताई है।
 शांती देवी इण्टर कॉलेज, रेलमंडी जसवत नगर में छात्र छात्राऔ को चंद्रयान 3  की सफल लैंडिंग के बाद प्रधानचार्य डॉ प्रतीक यादव,  प्रबंधक पूर्व पालिका अध्यक्ष विमलेश यादव,  अपूर्व यादव ,शैलेंद्र  सुमित, सुनील, बीएल शर्मा, अर्चना आदि समस्त स्टाफ  ने  मुंह मीठा कर बधाई दी। स्कूल परिसर में काफी देर तक भारत माता की जय इसरो के वैज्ञानिकों की जय के नारे गूंजते रहे।
   इसी प्रकार कचौरा रोड स्थित मां नारायणी इंटर कॉलेज में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को देख रहे स्कूल के सैकड़ो बच्चों को स्कूल के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य भुजवीर सिंह यादव एडवोकेट तथा प्रबंधक मोहित यादव सनी ने बधाई देते हुए भारत मां की  जय के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व के उन चार देशों में  शामिल हो गया है जो चांद पर पहुंचे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।
    एसपीएस ग्लोबल स्कूल में बच्चों को स्कूल के प्रबंधक आशुतोष यादव टोनू ने बधाइयां दीं। शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए अपने स्कूल परिवार की ओर से बधाई  दी है। उन्होंने कहा कि देश के आजाद होने के बाद यह आज का दिन इतिहास में दर्ज करने के लिए सबसे बड़ा दिन है।
   इसी प्रकार कैस्थ  स्थित ब्राइटएंड पब्लिक स्कूल में बच्चों को चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग दिखाई गई, जिसमें स्कूल के 500 से अधिक बच्चे मौजूद थे। लैंडिंग के बाद सभी बच्चों ने भारत माता की जय के नारे गुंजाये। कॉलेज प्रबंधक सुरेंद्र धनगर ने सभी को मिठाइयां बांटते हुए बधाई दी।
___
फोटो:- जसवंत नगर के शान्ती देवी इंटर कॉलेज में बच्चे चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखते हुए
____

Related Articles

Back to top button