व्यापारियों के हित मे लिये फैसले का किया स्वागत
इटावा। भारतीय उधोग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता व जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्रारा व्यापारियों और उधोगपतियों के हित मे लिये गये फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुये फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश में अब व्यापारियों एवं उद्यमियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच कराए जाने की अनिवार्यता के आदेश दिये गये हैं। इसके बाद प्रदेश में उद्यमियों व व्यापारियों को परेशान करने एवं अनावश्यक दबाव बनाने के लिए आए दिन फर्जी एफआईआर दर्ज कराने की शिकायतों में कमी आएगी। अब किसी भी व्यक्ति के द्वारा व्यापारियों व उद्यमियों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा सकेगी। सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा एक मामले में दिए गए निर्देश का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। हर्ष व्यक्त करने वालो में मंडल अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता, डॉ. सुधीर गुप्ता, रजत जैन, रीना जैन, महिला जिलामहामंत्री दीपिका गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, राजेश अग्रवाल, हिमांशू सैनी, प्रशान्त दीक्षित, सर्वेश जोशी, सुनील तोमर, राजीव गुप्ता रहे।