भारतीय अपना समाज पार्टी ने धूमधाम से मनाई आजादी की 77 वीं वर्षगांठ

भारतीय अपना समाज पार्टी ने धूमधाम से मनाई आजादी की 77 वीं वर्षगां

शैलेंद्र निगम के गीतों पर झूम उठे लोग

गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय अपना समाज पार्टी द्वारा झंडारोहण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 15 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को प्रात: 9 बजे पार्टी कार्यालय निकट ग्रामस्थली महिला महाविद्यालय, महावीर छपरा, गोरखपुर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सेना के जवानों तथा देश व समाज हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय गायक शैलेन्द्र निगम द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति तथा कवि गोष्ठी भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण व राष्ट्रगान से हुई, उसके पश्चात मशहूर गायिका ममता विश्वास ने ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गीत गाया।
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक शैलेंद्र निगम ने पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र पांडेय द्वारा लिखित गीत ‘हे कर्मवीर हे धर्मवीर अब क्रांतिवीर बन जाएं’ को धुनों में पिरोते हुए जब अपने खूबसूरत अंदाज में गाया तो समारोह में उपस्थित सभी लोग झूम उठे।
समारोह में शहीद संतोष कुमार पांडेय पुत्र देवशरण पांडेय एवं शहीद सुभाष यादव पुत्र रामबृक्ष यादव के पिता को राष्ट्र गौरव सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में शिक्षाविद डॉ. एहसान अहमद ने कहा कि कोई भी धर्म हमें नफरत और हिंसा की शिक्षा नहीं देता, जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें अपने धर्म की कोई जानकारी नहीं है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय अपना समाज पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा की देश में जातिवाद का जहर इस कदर फैल चुका है की लोगों के सोचने का नजरिया ही बदल चुका है। हमें जातिवाद से ऊपर उठकर सोचना होगा तभी समाज के हर तबके का उत्थान संभव होगा।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय, शिक्षाविद डॉ. एहसान अहमद, सबसे अधिक कोरोना जांच में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. विनय श्रीवास्तव, समाज सेविका श्रीमती सुमन तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य एडी इंटर कॉलेज श्रीमती रंजना राय, जिला पंचायत सदस्य राजन शाही, कवियत्री एकता उपाध्याय तथा सवर्ण उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश मिश्रा को राष्ट्र गौरव सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवधेश मिश्रा, राष्ट्रीय सह संयोजक मोहनमणि त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष यूपी डॉ.सुरेश चंद्र पांडेय, मंडल अध्यक्ष चिंतामणी पांडेय, गोरखपुर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य एडी इंटर कॉलेज श्रीमती रंजना राय, प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता गुप्ता, संजीव सिंह कौशिक, अधिवक्ता अतुल सिंह, गुंजन यादव, प्रदेश महासचिव सर्वदेव शुक्ला, गंगा शुक्ला, गुंजन यादव, लखेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान विश्वंभर सिंह, राजू साहनी, जिला सचिव अधिवक्ता दयानंद आर्य, दीनदयाल तिवारी, सुधाकर तिवारी, वकील शर्मा, कुश यादव, गुड्डू सिंह, जयपाल सिंह, मंटू सिंह, गोरखपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह, रामहरि मौर्या, सूर्यनाथ मौर्य, रवि मिश्रा, ओंकार शुक्ला, मनीष पांडेय, सन्नी सिंह, शेराज़ खान, डॉ. देवन सिंह, पिंकू सिंह, राघवेंद्र सिंह, राजेंद्र पटवा, राम अवतार जायसवाल, प्रेम प्रसाद, प्रह्लाद पटवा सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button