पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा भरा करने का लें संकल्प-जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह

  1. पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा भरा करने का लें संकल्प-जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिं

प्रकृति ही जीवन का आधार है-जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह

 

03 अगस्त 2023, -गोरखपुर भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने चौरीचौरा तहसील परिषर में उपजिलाधिकारी प्रशान्त वर्मा व तहसीलदार नीलम तिवारी व भाजपा पदाधिकारियों के साथ पौधरोपण आम,नीम इत्यादि के पौधे लगाये। उन्होंने ने सभी को पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा भरा करने का संकल्प दिलाया। युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि प्रकृति ही जीवन का आधार है। पेड़-पौधे,वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना जीनव की कल्पना भी नही की जा सकती है। प्रत्येक व्यक्ति अधिक से अधिक पौधरोपण करे साथ ही पौधों का संरक्षण कर उसे पेड़,वृक्ष बनने तक उसकी सुरक्षा रख-रखाव जरूर करे। श्री सिंह ने कहा कि जिले में निवास करने वाले प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षित स्थान चिन्हित करते हुए पौधरोपण करना है। क्योंकि पौधरोपण जितना महत्वपूर्ण है उससे अधिक महत्वपूर्ण उस पौधे का संरक्षण जरूरी है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामन्त्री डॉ आरडी सिंह, राजाराम कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार, मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र जायसवाल, सुग्रीव तिवारी, सोमनाथ सिंह सोनू, शिवचरन प्रसाद, अनूप जायसवाल,राजकुमार गुप्ता,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष राजन पाण्डेय,धर्मेंद्र जयसवाल,जयप्रकाश आर्या,मिहिर जयसवाल ,संजय वर्मा,विनय कुमार,अवधनारायण जयसवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button