खाटू श्याम मंदिर निर्माण समिति भंग

खाटू श्याम मंदिर निर्माण समिति भंग

इटावा। सेवाश्रम प्रमुख चौधरी अमित त एडवोकेट ने खाटू श्याम मंदिर निर्माण समिति सेवाश्रम की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। सेवाश्रम प्रमुख ने बताया कि कार्यकारिणी का समय पूर्ण हो चुका था सेवाश्रम प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करके खाटू श्याम मंदिर निर्माण समिति सेवाश्रम की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया जाएगा। जिसमें सेवाश्रम के निष्ठावान, कर्मठ और समाज के प्रतिष्ठित लोगों को सर्वसम्मति से चयनित किया जाएगा। जानकारी सेवाश्रम प्रांतीय कार्यसमिति के कार्यवाहक मंत्री प्रवेश कुमार शर्मा ने दी।

 

Related Articles

Back to top button