भारत विकास परिषद् का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

इटावा! भारत विकास परिषद् का स्थापना दिवस एक दिन पूर्व श्री गणेश माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर मोड़ पर पूर्वोत्तर राज्यों से रहने वाले छात्रों के बीच बड़े धूमधाम से मनाया गया। विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव सेवा और पांचल प्रान्त के महासचिव संजय मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता और स्वामी विवेकानन्द जी के चित्रों पर माल्यार्पण और तिलक वन्दन करने के बाद दीप प्रज्वलन करते हुए किया उपस्थित लोगों ने वन्देमातरम् का गायन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष और संचालन अत्रि दीक्षित सचिव ने किया । मुख्य शाखा इटावा के पूर्व अध्यक्ष बी. के. सिंह ने परिषद् का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि परिषद् की स्थापना डॉ. सूरज प्रकाश जी ने 10 जुलाई 1963 को मानव सेवा हेतु दिल्ली में की थी। विवेक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि परिषद् बच्चों में सेवा भाव के साथ ही साथ संस्कार प्रदान करने का काम भी करती है। संजय मिश्रा,प्रोफेसर आर. सी. त्रिपाठी , अनुराग मिश्रा, आशा राम मिश्रा, जगदीश सिंह यादव, विवेक रंजन गुप्ता, अश्वनी मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। छात्रों को खाद्यान्न ,फल और लेखन सामग्री कार्यक्रम संयोजक अतुल भार्गव, विवेक रंजन गुप्ता,आर. सी. त्रिपाठी, लाल जी प्रसाद दुबे,शैलजा पाठक, इन्दु कुलश्रेष्ठ,दीपक शर्मा,सौरभ सक्सेना के सहयोग से प्रदान की गयी। छात्रों को स्वल्पाहार चन्द्र प्रकाश सिंह चौहान, संजीव कुमार,राजेश कुमार वर्मा के सहयोग से कराया गया। कार्यक्रम में विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव सेवा, संजय मिश्रा प्रान्तीय महासचिव, इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष, अत्रि दीक्षित-सचिव, शैलेश पाठक कोषाध्यक्ष, कुलदीप कुमार अवस्थी संगठन सचिव,राम प्रकाश पाण्डेय हास्टल व्यवस्थापक,रीना राठौड़ महिला संयोजिका, श्रीमती इन्दु कुलश्रेष्ठ प्रान्तीय संस्कृति प्रभारी ,शैलजा पाठक ,प्रतिभा सिंह ,प्रीति सक्सेना ,आर. सी. त्रिपाठी , आशा राम मिश्रा, बी. के. सिंह , अनुराग मिश्रा, अश्वनी मिश्रा, जगदीश सिंह यादव, ओमप्रकाश तिवारी, राजीव लोचन दीक्षित, राजीव अवस्थी, विवेक रंजन गुप्ता, लालजी प्रसाद दुबे, चन्द्र प्रकाश सिंह चौहान संयोजक, निखिल चौधरी, आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह राठौड़ एडवोकेट, संजीव कुमार, नन्द कुमार यादव, नीरज दीक्षित, कुलदीप तिवारी,मंयक सक्सेना, अविनाश शर्मा,मदन मिश्रा, हर्ष शर्मा आदि के साथ पूर्वोत्तर राज्यों से 20 छात्र भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक चन्द्र प्रकाश सिंह चौहान ने सभी उपस्थिति लोगों और विद्यालय के व्यवस्थापक मण्डल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button