कृष्ण जन्म पर झूम उठा पंडाल, नंद के घर  आनंद भए, जय कन्हैया लाल की !

 *अत्याचार,अनाचार बढ़ने पर भगवान लेते हैं, जन्म : हरे कृष्ण शास्त्री

फोटो:- भागवत कथा प्रवचन के दौरान वामन अवतार की झांकी
________
जसवंतनगर(इटावा) नगर के बीएसजी फार्म में चल रही मद भागवत कथा में पांचवें दिन कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के देवकी के गर्भ से आठवीं संतान के रूप में जन्म लेने और उसके बाद वासुदेव द्वारा उन्हें यशोदा के घर पहुंचाने की कथा का रोमांचकारी वर्णन भागवताचार्य डॉक्टर हरे कृष्ण शास्त्री शरद ने किया। 
         कृष्ण जन्म की इस कथा  दौरान  श्रवण करने आए नर नारियों ने जमकर नंदोत्सव मनाया  ” हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की”  भजन पर जमकर नृत्य किया।
 बालकृष्ण के जन्म पर  पूरा पंडाल में नंद के घर के आनंद  में डूबा नजर आया। इस दौरान  झूमने  गाने में मस्त नर नारियां  अपने तन मन तक की सुध भूल  गईं। बाल कृष्ण के पात्र बने नन्हें बालक के दर्शनो और बधाइयां देने को लोग लालायित नजर आये।
 इस दौरान  भगवदाचार्य ने कहा कि जब जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि ,अत्याचार और अनाचार  फैलता है, भगवान किसी न किसी रूप में जन्म लेते है। कंस के अत्याचारों से त्रस्त बृज भूमि को मुक्ति दिलाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था और कंस का संहार किया था।  इन्हीं कृष्ण ने महाभारत में पांडवों के सारथी बनकर कौरवों का सर्वनाश कराया था। भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का भी वर्णन किया गया।
  पांचवें दिन की कथा में बालि बामन कथा कथा के दौरान राजा बलि के दरबार में भगवान द्वारा  3 पग दान में नापे जाने और भगवान राम के जन्म की कथा का भी वर्णन किया गया। लक्ष्मी को धर्म कार्यो और दान पुण्य में भी लगाने की श्रद्धालुओं को सलाह दी गई। दिन भर वर्षा होने के बावजूद कथा  दौरान बड़ी संख्या में  श्रोतागण मौजूद थे, अन्य दिनों की तरह महिला श्रोताओं की संख्या पंडाल में ज्यादा रही।
संतोष कुमार सचिन गुप्ता बर्तन वालों के पूण्य उदय से आयोजित कथा आयोजन सर्वत्र चर्चित है। 
   इस आयोजन में प्रमोद गुप्ता ,दिनेश गुप्ता,राकेश गुप्ता,अनिल गुप्ता,राजीव गुप्ता लविन गुप्ता,,मणि शंकर गुप्ता, सुनील गुप्ता,नीरज गुप्ता,आलोक और संदीप गांगलस,आशीष चौरसिया,पवन शिवहरे,अतुल गुप्ता ,राज किशोर गुप्ता,प्रियंक गुप्ता,मोहित गुप्ता आदि व्यवस्थात्मक् योगदान दे रहे हैं। 
____
*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button