धनुआ गांव की प्रधान के दबंग पति से 40 लाख की वसूली वास्ते करायी गई मुनादी

    *12 जुलाई को तहसील में लगेगी बोली   

___
फोटो:- नायब तहसीलदार जसवंतनगर धनुआ गांव में गाजे-बाजे के साथ मुनादी कराते हुए
___
जसवंतनगर(इटावा)। आईडीबीआई बैंक से लिए गए 40 लाख रुपए से ज्यादा के कर्जे की वसूली के लिए  ग्राम पंचायत धनुआ की ग्राम प्रधान के पति के नाम की परिसंपत्तियों की नीलामी के लिए शुक्रवार को धनुआ गांव में मुनादी कराई गई।

        नीलामी आगामी 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे से जसवंत नगर तहसील प्रांगण में आयोजित की गई है। इसमें धनुआ की ग्राम प्रधान शकुंतला देवी के पति रामपूत यादव पुत्र राम सिंह यादव निवासी ग्राम मदनपुर ,मौजा धनुवा के नाम से दर्ज खाता संख्या1942 और 1999 के अंतर्गत .6635 और .3835 हेक्टेयर भूमियों की नीलामी बैंक  कर्जे 4053682 रुपयों की वसूली के लिए होगी।
  उल्लेखनीय है कि रामपूत यादव की गिनती क्षेत्र के दबंगों में की जाती है। उस पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज बताए गए हैं।
   उप जिलाधिकारी जसवंतनगर  कौशल कुमार द्वारा नीलामी के आदेश 21 जून को किए गए थे। उनके आदेश को आम जनता को सूचित करने के लिए नायब तहसीलदार जसवंतनगर अवनीश कुमार ने धनुआ और आसपास के इलाकों में पहुंचकर शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ नीलामी की मुनादी कराई।
__
*वेदव्रत गुप्ता
___

Related Articles

Back to top button