मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन ने किया वृक्षारोपण

 

जसवंतनगर, इटावा! मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख मोहम्मद उस्मान के आदेशानुसार यहां के जिला संगठन और नगर संगठन ने मानवाधिकार के चौथे दिवस पर मंडल अध्यक्ष कानपुर चौधरी मुख्तार मसूरी की उपस्थिति में क्रय विक्रय समिति में कुंज और अशोक के पेड़ लगाकर मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया। तदोपरांत संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलवीर सिंह मास्टर के घर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जहां संगठन के विस्तार और मानवाधिकार के तहत मानव अधिकारों और उनके मूल्यों की चर्चा हुई। इस अवसर पर मंडल महासचिव राजी वर्मा उपाध्यक्ष मो0 ईशाक जिला सचिव हुकुम सिंह यादव नगर अध्यक्ष आसिफ मोनू महासचिव हरिओम शर्मा सचिव अशोक कुमार मीडिया प्रभारी नीरज यादव नगर सचिव नूर आलम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button