नए पालिकाध्यक्ष ने एअरलिफ्ट का किया लोकार्पण, भ्रष्टाचारियो को किया

 *नवीन पालिका मार्केट का किया निरीक्षण  *धूल और अंधड़ को लेकर निहाई को पत्र भेजा

 

______

 फोटो:-पहले दिन नगर पालिका पहुंचे पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार का पालिका कर्मी स्वागत करते हुए। एअरलिफ्ट का पूजन कर लोकार्पण करते पालिका अध्यक्ष, नवीन पालिका मार्केट का निरीक्षण करते और दुकानदारों से समस्याएं जानते हुए
जसवंतनगर (इटावा)। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार उर्फ पुद्दल ने सोमवार से बाकायदा नगर पालिका में बैठकर नगरीय सुविधाओं के नियंत्रण और दुरुस्तगी का काम शुरू कर दिया।

    पालिका दफ्तर पहुंचते ही उन्होंने सभी पालिका कर्मियों को एकत्रित कर सख्त हिदायत दी कि पालिका में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मियों को किसी भी कीमत पर  बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि नागरिकों के साथ सद्व्यवहार और उनकी समस्याओं का फौरी हल उनकी प्राथमिकताएं हैं।

     
पहले ही दिन उन्होंने नगर पालिका द्वारा लगभग15 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई उस नई “स्काई लिफ्ट”मशीन का लोकार्पण किया,जो कि अब नगर की स्ट्रीट लाइटें ठीक करने के काम आया करेगी। पहले से नगरपालिका पर इस तरह की एक है,अब इनकी संख्या दो हो जाने से नगर में सुचारू प्रकाश व्यवस्था संचालित करने में  मदद मिलेगी।अभी तक जो स्काइलिफ्ट पालिका पर थी, वह गलियों में काम करती थी,नई चौड़ी सड़कों और ऊंचे खंभों पर भी काम करेगी।  मशीन का उन्होंने विधिवत पूजन किया और चाबी इसके चालक धर्मेंद्र को  सौंपायी।
पालिका दफ्तर पहुंचने पर पालिका कर्मियों ने पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में वह नगरीय सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने में उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे।
     इस अवसर पर पालिका के कर अधीक्षक अरविंद शर्मा, लिपिक गण नवनीत कुमार, सुभाष चंद्र के अलावा विनय सगर,लाल कुमार यादव, शिवांग यादव,सकी त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
    पालिका अध्यक्ष ने पहले ही दिन हाईवे चौराहा स्थित नवीन पालिका मार्केट का निरीक्षण किया। उस में व्याप्त गंदगी को तुरंत साफ कराने तथा वहां पर जन सुविधाएं उपलब्ध कराने के पालिका कर्मियों को निर्देश दिए।
  हाईवेओवर ब्रिज के नीचे उड़ने वाली धूल और अंधड़ को रोकने के लिए उन्होंने नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी (निहाई) को पत्र लिखवाया और उसके सौंदर्यीकरण कराने की मांग की। पालिका अध्यक्ष मध्यान्ह में ही पालिक दफ्तर पहुंच गये थे और विभिन्न निरीक्षणो के बाद शाम तक पालिका दफ्तर में बैठ कर विभिन्न विभागों की कार्यशैली की समीक्षा करते रहे। उन्होंने पेयजल साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था से संबंधित जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि आज से ही उन्हे नगर में परिवर्तन देखने को मिलना चाहिए। उन्होंने बरसात से पूर्व सभी नाले नालियों की सफाई पर भी जोर दिया और इस संबंध में सफाई प्रभारी राम सिया को सख्त निर्देश दिए।
___
*वेदव्रत गुप्ता
_____

Related Articles

Back to top button