अहिल्याबाई होल्कर जयंती 31 मई को, शिवपाल सिंह यादव पधारेंगे

   *बीएसटी कॉलेज बलरई में वृहद आयोजन     *धनगर जागृत फाउंडेशन द्वारा आयोजन _______

   फोटो :- अहिल्याबाई होलकर
_______

जसवंतनगर (इटावा)।अहिल्याबाई  होल्कर की 31 मई को ,298 वीं जयंती को लेकर क्षेत्र में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। एक वृहद आयोजन बीएसटी इंटर कॉलेज नहर पुल, बलरई में धनगर जागृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

   इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे है। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद से श्याम लाल पाल आगरा से रामगोपाल बघेल, डॉक्टर एम एस पाल और हेमंत बघेल कठफोरी उपस्थित रहेंगे।
      यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक डॉ राम कुमार पाल ने देते हुए बताया है कि “धनगर जागृत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश” के तत्वाधान में यह जयंती समारोहआयोजित हो रहा है।उन्होंने बताया कि धनगर समाज की कुलदेवी महारानी अहिल्याबाई होल्कर सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षिक शैक्षिक उत्थान की अग्रदूत थी।
उन्होंने यह भी बताया कि राघवेंद्र पाल मैनपुरी, नरेश प्रताप धनगर, चंदन सिंह बघेल,  शिवम पाल, रमेश पाल, मनीष धनगर तथा प्रधान संघ जसवंत नगर के मानसिंह पाल, वीर सिंह बघेल, संदीप बघेल, धीरेंद्र बघेल, सुबोध बघेल, देवेंद्र धनगर, रवि पाल, भोले प्रधान आदि सामाजिक हस्तियां इस कार्यक्रम में संबोधित करेंगे।
     कार्यक्रम संयोजक के अलावा हरबिलास फौजी, सुरेंद्र धनगर, सहदेव सिंह बघेल, नवीन बघेल, हेमंत बघेल ,अरुण पाल, बंटी बघेल संतोष बघेल,  सत्यवीर बघेल ,कृष्ण मुरारी डीलर आदि ने बड़ी संख्या में लोगों से जयंती समारोह में भाग लेने कीअपील की है।
   फोटो :- अहिल्याबाई होलकर
____

Related Articles

Back to top button