उद्योग व्यापार मंडल जसवंतनगर के ‘सुभाष’ और ‘आलोक’ बने अध्यक्ष

फ़ोटो: मनोनीत नगर अध्यक्ष के साथ व्यापार मंडल की टीम।
जसवंतनगर(इटावा)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि गल्ला मंडी जसवंतनगर का चुनाव जिला अध्यक्ष संतोष चौहान की उपस्थिति में संपन्न हो गया, जिसमें नगर अध्यक्ष पद पर सुभाष गुप्ता तथा गल्ला मंडी अध्यक्ष पद पर आलोक कुमार गुप्ता सर्वसम्मति से चुन लिया गया।
  शनिवार को आयोजित व्यापार मंडल के चुनाव में नगर महामंत्री पद पर विनोद जैन तथा गल्ला मंडी महामंत्री पद पर कोमल सिंह यादव व कोषाध्यक्ष पद पर ब्रह्म शंकर शर्मा(ब्रह्मा) को मनोनीत किया गया।    इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष वी के वर्मा ,प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा, नगर अध्यक्ष इटावा सुनीता कुशवाहा, नगर कोषाध्यक्ष सुनीता जाटव, जिला संरक्षक हरि गोपाल शर्मा, जिला प्रभारी रवि गुप्ता के अलावा व्यापारी सत्य प्रकाश गुप्ता, पंकज गुप्ता ,नरेंद्र यादव , विपिन यादव, प्रवेश पुरवार,पूर्व मंडी अध्यक्ष अशोक कुमार, अबदुल कदीर, योगेश यादव, सुभाष यादव, विजय सिंह यादव, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बटेश्वरी दयाल प्रजापति ने किया।
*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button