हज यात्रा पर रवाना होने वाले 9 लोगों को फूल मालाओं से लादकर विदा किया गया 

 

फोटो:- हज यात्रा पर जाने वालों को विदा करते हाजी मोहम्मद अहसान

   जसवंतनगर (इटावा)। मक्का मदीना की हज यात्रा पर शनिवार की शाम जसवंत नगर के 9 लोग रवाना हो गए। सभी को फूल मालाओं से लादकर विदाई दी गई।

       विधायक प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अहसान ने बताया है कि कोरोना काल के बाद इतनी बड़ी संख्या में पहली बार जसवंत नगर से हज यात्रा पर लोग रवाना  हुए हैं। यह  सभी हज यात्री यहां से लखनऊ के लिए अभी रवाना हुए हैं, जहां उनके सारे कागजात चेक होने के बाद हवाई अड्डे पर उन्हें बोर्डिंग पास मिलेगा। फिर वह लखनऊ एयरपोर्ट से रविवार को  हज यात्रा के लिए रवाना होंगे।
           इन हज यात्रियों को फूल मालाओं से लादते और गले मिलते हुए भावभीनी विदाई दी गई। विदाई देने वालों में बड़ी संख्या में पहले हजकर आए हाजी भाइयों  के अलावा मौलाना, हाफिज और इन के परिवारीगण, नगर के जाने माने लोग और रिश्तेदार शामिल थे
  बताया गया है कि जसवंत नगर से मरहूम हाजी नेक मोहम्मद की  अहिलिया(पत्नी) और उनके  बेटे इमरान, शमीम अंसारी और उनकी  अहिलिया, आसिफ हुसैन अंसारी व उनकी अहिलिया,आफताब हुसैन खान साहब एवं मोहम्मद नईम और उनकी मां हज के लिए रवाना हुए हैं।    हज यात्रा पर रवाना होने वाले इन 9 लोगों  की वजहं से पिछला रिकॉर्ड नहीं टूटा, क्योंकि बताते हैं कि सन् 1996 में जसवंत नगर से 29 लोग हज यात्रा पर गए थे। हाजी मोहम्मद अहसान ने सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद देते हुए उनकी सफल यात्रा की कामना की है। लुदपुरा मोहल्ले में भी हज पर रवाना होने वालों को हाजी मोहम्मद शमीम और सलीम भाई ने विदाई दी।
*वेदव्रत गुप्ता
___

Related Articles

Back to top button