महावीर सिंह की स्मृति में आयोजित शांति यज्ञ में हुए हजारों लोग शरीक

___      *प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपालसिंह यादव, आदित्य यादव रहे शामिल      *5 घंटे तक चला यज्ञ, चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की        *श्रद्धांजलि देने वालों का फतेहपुरा गांव में लगा रहा तांता

 फोटो:-जसवंत नगर क्षेत्र के फतेहपुरा गांव में स्वर्गीय महावीर सिंह की स्मृति में आयोजित शांति यज्ञ में आहुतियां डालते लोग तथा चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एवं शिवपाल सिंह यादव
________

जसवंतनगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आधी शताब्दी तक जसवंत नगर क्षेत्र में समाजवादी आंदोलन के अगुआ रहे तथा जिला पंचायत इटावा के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय महावीर सिंह यादव की स्मृति में आयोजित शांति यज्ञ कार्यक्रम में बुधवार को ग्राम फतेहपुरा (धनुआ) में हजारों लोग अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। महावीर सिंह यादव उर्फ प्रधान जी का 9 मई को एक सड़क दुर्घटना में 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

शांति यज्ञ के इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव जसवंत नगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव पीसी एप के पूर्व चेयरमैन और इटावा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर के अलावा इटावा मैनपुरी फिरोजाबाद औरैया एटा समेत प्रदेश भर के विभिन्न पार्टियों के नेता और हजारों लोग एकत्रित हुए थे।
शांति यज्ञ कार्यक्रम का  आरब्ध करने वाली संस्था समाज सेवा समिति आचार्यों की अगुवाई में आयोजित शांति हवन प्रातः 8:00 आरंभ हो गया था और सबसे पहले प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी एक राजनेता के रूप में नम आंखों के साथ पूर्व एमएलसी अरविंद यादव और संतोष ठेकेदार के साथ पहुंचे उन्होंने सबसे पहले स्वर्गीय आत्मा के पौत्र गणों विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू आशुतोष यादव टोनू , स्वर्गीय के भाई रघुवीर सिंह यादव, भतीजो संतोष यादव अशोक यादव आदि को ढाढस बंधाया। इस अवसर पर इस परिवार के बेहद करीबी पूर्व ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह यादव प्रोफ़ेसर बृजेश यादव अनुज मोंटी यादव, राजपाल सिंह यादव  आदि ने प्रोफेसर साहब को स्वर्गीय के चित्र पर ले जाकर पुष्पांजलि अर्पित करवाई। सपा महासचिव ने लोगों के साथ यज्ञ कुंड में वेद मंत्रोच्चार के साथ स्वर्गी की आत्मा की शांति के लिए आहुतियां डाली। शांति यज्ञ के इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक शिवपाल सिंह यादव उनके पुत्र आदित्य यादव अंकुर भाई राजपाल सिंह यादव अभिषेक यादव अंशुल आदि पहुंचे और यज्ञ में आहुतियां देने के बाद उन्होंने महावीर सिंह के चित्र पर अश्रुपूरित पुष्पांजलि अर्पित की।
शांति यज्ञ के इस कार्यक्रम को लेकर आज लोगों का आना जाना धनुआ फतेहपुरा के लिए होने के कारण सभी सड़कों पर गाड़ियों की आवा जाही से जाम की स्थिति बनी रही।
   शांति यज्ञ का यह कार्यक्रम स्वर्गीय के पैतृक घर के सामने विशाल मैदान में आयोजित किया गया था। भारी भीड़ के बीच जो भी नेता आया, वह महावीर सिंह के साथ जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को लोगों के बीच ताजा करते हुए भाव विह्वल हुआ। शांति यज्ञ का यह कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक चलता रहा और लोगों का आना-जाना बराबर बना रहा पुरुषों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी श्रद्धांजलि देने फतेहपुरा पहुंची हुई थीं। यज्ञ समापन के बाद इस्मत की सभा का भी आयोजन हुआ जिसमें लोगों ने स्वर्गीय संघर्षपूर्ण जीवन और उनके द्वारा लोगों की की गई  सेवाओं और समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए किए गए कामों को याद किया।
       शांति यज्ञ में पहुंचने वालों में पूर्व राज्यमत्री विश्राम सिंह यादव, सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, सपा महिला महासचिव अनीता यादव पालिका अध्यक्ष जसवंतनगर सत्यनारायण संखवार उर्फ पुद्दल, रिटायर्ड शिक्षक रामपाल सिंह यादव राहुल गुप्ता, डॉक्टर भुवनेश यादव, अमन यादव, अनुज प्रताप सिंह यादव,अनिल प्रताप सिंह यादव,क्षेत्रपाल सिंह यादव, खन्ना यादव, कर्म राज सिंह यादव, विनोद यादव, विद्याराम यादव ,नीरज यादव, हाजी मोहम्मद अहसान, मजरुल्लाह लड्डन, राकेश कुमार यादव, रामपाल बाल्मीक, चंदगीराम यादव राजवीर सिंह बाबा, राम नरेश यादव, राम अवतार यादव,सुरेंद्र सिंह,मुकद्दम सिंह यादव, प्रमोद यादव ,प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव, वेदव्रत गुप्ता, अजेंद्र सिंह गौर,अशोक यादव क्रांतिकारी , पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष यादव,सत्यवती यादव,मीना।यादव ऋषि कांत चतुर्वेदी, नीरज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, सत्यवान संखवार, हनुमंत यादव प्रधान,गोपाल गुप्ता, संजीव शाक्य, डॉ कन्हैया लाल शाक्य, राम उपाध्याय मोहित संखवार शेष कुमार सभासदआदि प्रमुख थे।
-वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button