स्व महावीर सिंह के परिजनों को ढाढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा

_____

जसवंतनगर(इटावा)। क्षेत्र के प्रमुख समाजवादी पार्टी नेता महावीर सिंह यादव के निधन से शोक में डूबे उनके परिजनों को ढाढस बंधाने के लिए लोगों और राजनेताओं का तांता स्वर्गीय के गांव फतेहपुरा में शुक्रवार को लगा रहा।

ज्ञातव्य है कि 82 वर्षीय महावीर सिंह यादव का एक सड़क दुर्घटना में बुधवार रात दर्दनाक निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव फतेहपुरा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ,शिवपाल सिंह यादव आदि की मौजूदगी में हुआ था। उनकी अंतिम यात्रा में ऐतिहासिक भीड़ जुटी थी, जो कभी शायद ही जसवंत नगर इलाके में किसी अन्य नेता के लिए नहीं जुटी।
     अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और उनके पुत्र आदित्य यादव अंकुर फिर से आज फतेहपुरा गांव पहुंचे और सभी को ढाढस  बंधाया, काफी देर वह स्वर्गीय महावीर सिंह यादव के घर के दरवाजे पर बैठे रहे।
     शुक्रवार सवेरे स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम सिंह यादव और राजपाल सिंह यादव तथा प्रोफेसर रामगोपाल यादव के भाई ताले सिंह यादव आदि फतेहपुरा गांव पहुंचे और मुखाग्नि देने वाले महावीर सिंह के  पौत्रगणों विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू तथा आशुतोष यादव टोनू तथा भाई रघुवीर सिंह को ढाढस  बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। स्वर्गीय महावीर सिंह यादव,नेता जी मुलायम सिंह परिवार के रिश्तेदार भी थे। दो दशक पूर्व जब महावीर सिंह यादव को एक कथित हत्या के मामले में  फंसा दिया गया था, तब उन्हें स्वयं मुलायम सिंह यादव ने अपने सैफई आवास पर करीब एक महीने तक शरण दी थी। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्व महावीर सिंह यादव मुलायम सिंह यादव के कितने करीबी थे। शिवपाल सिंह यादव का तो उन्हें लेफ्ट हैंड माना जाता था, क्योंकि हर कार्यक्रम में वह शिवपाल सिंह के साथ जसवंत नगर इलाके में मौजूद रहते हैं।
    स्वर्गीय को श्रद्धांजलि देने भाजपा नेता राजेंद्र गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, मायाराम यादव, राकेश यादव,दुष्यंत यादव भूरे, राम नरेश यादव पप्पू, धनवेंद यादव,राहुल गुप्ता अजेंद्र सिंह गौर,विश्राम सिंह यादव, सत्यनारायण शंखवार पुद्दल,रामकुमार यादव करहल, वेदव्रत गुप्ता,सियाराम, यादव, विद्याराम यादव, मास्टर रामपाल सिंह यादव, प्रोफेसर बृजेश चंद्र यादव, राजपाल सिंह यादव, डॉक्टर भुवनेश यादव, अनुज मोंटी यादव, भुज वीर सिंह यादव मोहित सनी यादव, समाजवादी पार्टी की महासचिव अनीता यादव, अनुज प्रताप सिंह,सुनील यादव,अशोक यादव,क्षेत्रपाल सिंह यादव, प्रधानाचार्य राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुआ विनोद यादव आदि  फतेहपुरा गांव आए।
___
*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button