आग से गरीब की झोपड़ी और गृहस्थी का सामान राख

जसवंतनगर(इटावा)। इलाके के अजनौरा गांव में शनिवार रात गरीब मजदूर की झोपड़ी में यकायक अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे न केवल उसकी झोपड़ी स्वाहा हो गई ,बल्कि हजारों रुपए कीमत का गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।

उक्त ग्राम निवासी मजदूर विनोद कुमार नागर गांव में सड़क किनारे एक झोपड़ी में परिवार सहित जीवन यापन करता रहा था। रात्रि में अचानक झोपड़ी में आग लग गयी। परिवार वालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे। जब तक आग पर काबू पाया जाता विनोद की गृहस्थी के सामान व अनाज साइकिल आदि जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी?. इस का पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।

*वेदव्रत गुप्ता 

Related Articles

Back to top button