बंसरी साधन सहकारी समिति का चुनाव हुआ संपन्न

चकरनगर/इटावा। साधन सहकारी समिति बंसरी मैं हुआ सभापति का चुनाव जिसमें कुल मत 33 का इस्तेमाल हुआ। 22 मत प्राप्त करता हुई विजई। उप जिला अधिकारी मलखान सिंह ने चुनाव के दौरान स्थलीय निरीक्षण किया जिनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ भी रहे।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार साधन सहकारी समिति बंसरी जो थाना बिठौली क्षेत्र के अंतर्गत है वहां पर साधन सहकारी समिति के सभापति का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। इस मौके पर उप जिलाधिकारी चकरनगर मलखान सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ भी मौजूद रहे। इस संघ पर पढ़ने वाले मतों की संख्या 33 जिसमें पिंकी देवी पत्नी कुंवर सिंह कुंवरपुरा को 22 मत मिले और जंडेल सिंह कुबेर सिंह को 11 मत प्राप्त हुए। चुनाव का समय 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक रहा सचिव नत्थू सिंह और ए आर ओ अवधेश सिंह, राजीव सिंह सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में मुस्तैद रहे। सचिव नत्थू सिंह ने बताया चुनाव बहुत ही शांतिपूर्ण और सादगी के साथ विधि अनुकूल पूर्ण हुआ कहीं से कोई भी अप्रिय घटना तहसील प्रशासनिक अधिकारियों के चलते सतर्कता नहीं हो सकी। इस प्रकार से पिंकी देवी को सभापति चुना गया।

Related Articles

Back to top button