मोनी अमावस्या पर्व पर शनिदेव महाराज की पूजा अर्चना कर दानियों ने निर्धन-असहाय को कंबल दान किए

इटावा/भरथना।संदीप पाल। क्षेत्र अंतर्गत ऊमरसेन्डा गांव में स्थित शनि देव महाराज मंदिर पर मोनी अमावस्या पर्व पर विशेष पूजा अर्चना पाठ किया गया जिसमे कई महिला-पुरुष भक्तों ने भक्तिभाव से पूजा पाठ कर आरती में भागीदारी की।इसके बाद मंदिर पुजारी व ज्योतिषाचार्य विजय बहादुर शास्त्री द्वारा निर्धन,असहायजनों को कंबल दान कर प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस दौरान कश्मीर सिंह बाबा,देवेश कुमार,धर्मवीर सिंह,मुन्नू शाक्य व सुभाष चन्द्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button