ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पर उनकी गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, वीडियो वायरल

स्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विश्व कप विजेता माइकल क्लार्क इस समय सुर्खियों में हैं। इसके पीछे की वजह उनका बयान या किसी खिलाड़ी पर टिप्पणी नहीं है, बल्कि उनकी लव लाइफ है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल  हो रहा है। वीडियो में उनकी गर्लफ्रेंड आरोप लगा रही है। साथ ही, उन पर थप्पड़ों की भी बरसात कर रही हैं।

वायरल वीडियो में क्लार्क  यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन पर लगे धोखाधड़ी के आरोप गलत हैं। उनकी बहन जैस्मिन और उनके पति कार्ल स्टेफनोविक भी मौजूद थे।  उनकी वर्तमान प्रेमिका जेड ने उन पर अपनी पूर्व प्रेमिका पिप एडवर्ड्स  के साथ अवैध रिश्ता रखने के आरोप लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में 2015 वर्ल्ड कप जिताने वाले माइकल क्लार्क  की कई गर्लफ्रेंड रही हैं।  उन्होंने शादी भी की है, जो ज्यादा दिन नहीं चली। साल 2012 में क्लार्क ने काइली बोल्डी  नाम की लड़की से शादी की। 2015 में दोनों एक बच्चे के माता-पिता भी बने,  2020 में दोनों अलग हो गए।

Related Articles

Back to top button