बिना शक्ति के शिव भी शव के समान: सूरजकृष्ण शास्त्री

*खटखटा बाबा कुटिया पर महाशिवपुराण कथा * जुट रही है श्रद्धालुओं की भारी भीड़

फोटो :- खटखटा बाबा कुटिया पर महाशिवपुराण कथा में प्रवचन करते आचार्य सूरज कृष्ण शास्त्री

जसवंतनगर(इटावा। परमात्मा चैतन्य है, ज्ञान स्वरूप यानि बोधस्वरूप है। अति सूक्ष्म होने से किसी भी प्रकार से दिखता नही है।

राष्ट्रीय राम, शिव एवम भागवत कथा वाचक पंडित सूरज कृष्ण शास्त्री ने यह बात यहां खटखटा बाबा की कुटिया पर चल रहे महाशिवपुराण कथा प्रवचन के तीसरे दिन अपने प्रवचनों में कही है। शास्त्री जी मूल रूप से गोरखपुर के निवासी हैं मगर श्री धाम वृंदावन मैं रहकर कथाएं करने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि परमात्मा स्वयं कोई क्रिया नही करता,किन्तु क्रिया का माध्यम उसकी शक्ति है। सम्पूर्ण जगत उस की शक्ति का विलास है।

बिना शक्ति के शिव भी शव रूप ही है ।शिव को सीधा नही जाना जा सकता है, शक्ति की सहायता से ही शिव की पहिचान होती है। जिस प्रकार से अग्नि की पहचान उसकी दाहिक शक्ति (जलाने की शक्ति) से होती है। यदि उसमे जलाने की शक्ति ही नही है तो उसे अग्नि कैसे कहा जा सकता है? जिस प्रकार अग्नि से उसकी दाहशक्ति भिन्न नही है।, सूर्य से प्रकाश भिन्न नही है, चंद्रमा से चांदनी भिन्न नही, चीनी से मिठास भिन्न नही है उसी प्रकार शिव से उसकी शक्ति भिन्न नही है।

शक्ति के बिना अकेला शिव सृष्टि की रचना नही कर सकता है।अकेली शक्ति भी बिना चेतन (शिव ) सृष्टि की रचना नही कर सकती अतःयह शक्ति उसका उपकरण है जिसकी सहायता से सृष्टि की रचना होती है।

चेतना में शक्ति विद्यमान रहती है तथा जहा शक्ति है। विज्ञान केवल शक्ति पर ही अपना ध्यान केंद्रित किये हुये है। इस चेतनतत्व से अनभिज्ञ है, जिससे विज्ञान के अपेक्षित परिणाम नही आ रहे। चेतन का ज्ञान ही अध्यात्म का विषय है। इसके बिना विज्ञान अधूरा है। अधूरा ज्ञान कभी जीवन का आधार नही बन सकता है।

यहां पहली बार चल रही शिव पुराण कथा सुनने के लिए भारी भीड़ खटखटा बाबा कुटिया के परिसर में जुट रही है।

कुटिया के महंत बाबा मोहन गिरी के निर्देशन में चल रही इस कथा में यज्ञ के यजमान के रूप में पंकज गुप्ता और उनकी पत्नी मौजूद रहती हैं ।रोजाना कथा यजमान नगर के लोगों में से चुना जाता है।

इस आयोजन में सुमित शुक्ला, अशोक गुप्ता विमलकुमार नीटू कोषाध्यक्ष, कमलेश यादव, उत्कर्ष गुप्ता, ओमपाल यादव, हिमांशु कुमार सविता, चुन्नू पान वाले, प्रशांत चौरसिया, चंचल गुप्ता, राजेंद्र दिवाकर, बिल्लू यादव ,गोपाल गुप्ता, मुकेश शाक्य ,दीपक शाक्य,, शिव कुमार गुप्ता अवनीश कुमार ,अजय कुमार ,अनुभव यादव आदि व्यवस्थाओं में जुटे हैं। 24 जनवरी तक महाशिवपुराण कथा चलेगी।

*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button