मणिपुर में आज अमित शाह ने किया मार्जिंग पोलो की 120 फीट ऊंची मूर्ति का उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की राजधानी इंफाल में मार्जिंग पोलो मूर्ति का उद्घाटन किया। पोलो खिलाड़ी की प्रतिमा 120 फीट ऊंची है। इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह मौजूद रहे।

 अमित शाह ने मोइरांग में INA मुख्यालय में 175 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  यह वही स्थान है, जहां ‘इंडियन नेशनल आर्मी’ के सैनिकों ने भारतीय सरजमीं पर पहली बार तिरंगा फहराया था। उनका बिष्णुपुर जिले के चिंगेई लंपाक क्षेत्र में कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का भी कार्यक्रम है।

गृह मंत्री इंफाल पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री आर के राजन ने हवाई अड्डे पर उनकी आगवानी की थी। अमित शाह के कार्यक्रम स्थलों के आसपास के इलाके को ड्रोन और यूएवी (मानवरहित विमानों) के लिए उड़ान निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button