भारत विकास समर्पण ने बांटे गरीबों में कंबल

फोटो:- एक गरीब महिला को कंबल उड़ाते भाविप समर्पण के उमाकांत श्रीवास्तव

जसवंतनगर (इटावा)। किशन सर जी भीषण सर्दी और गगन से परेशान गरीब और बेसहारा लोगों खूब तहसील प्रशासन कंबल बांटकर उन्हें मदद कर ही रहा है प्रशासन की देखा देखी अब नगर की समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद “समर्पण” शाखा ने मंगलवार और बुधवार को कई दर्जन गरीब और बेसहारा लोगों को कंबलों का वितरण किया गया।

जसवंत नगर शाखा के प्रवक्ता उमाकांत श्रीवास्तव और पदाधिकारी आनंद गुप्ता खाद वालों ने बताया कि कंबल वितरण का यह कार्यक्रम यहां की कमला वाटिका में आयोजित था। इस आयोजन में जो भी गरीब महिला और पुरुष ठंड से सिकुड़ते पहुंचे, उन गरीबों को निशुल्क कम्बल वितरण किए गए। अध्यक्ष राजकमल जैन, सचिव पुनीत कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी, आनन्द गुप्ता, उमाकांत श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

*वेद व्रत गुप्ता

 

Related Articles

Back to top button