उत्तर प्रदेश में हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की एंट्री, इस अंदाज में मिले राहुल-प्रियंका

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नौ दिनों के विश्राम के बाद उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई। इस दौरान गाजियाबाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

प्रियंका के कंधे पर हाथ रखकर राहुल गांधी आगे बढ़ते दिखे।  मंच से प्रियंका गांधी ने भाई राहुल को योद्धा बताया।उन्होंने कहा, “मेरे बड़े भाई… इधर देखो, सबसे ज्यादा गर्व आप पर है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्च किए, इनकी छवि को खराब करने के लिए, लेकिन ये डरे नहीं। इन पर एजेंसी लगाईं गईं। योद्धा हैं… योद्धा हैं।

अडानी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए। देश के सभी पीएसयू खरीद लिए। देश की मीडिया खरीद ली।” प्रियंका ने आगे कहा कि कोई मुझसे पूछ रहा था कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती। आपको डर नहीं लगता, इनकी सुरक्षा के लिए। मेरा जवाब ये है कि ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा। सब साथ चलिए। एकता, संभावना, प्यार का पैग़ाम लेकर चलिए। इसके बाद दोनों ने लोगों का अभिवादन किया।” हालांकि मंच पर राहुल ने कोई स्पीच नहीं दी।

Related Articles

Back to top button