IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की सभी टीमों को Sourav Ganguly करेंगे निर्देशित

ईपीएल का 16वां सीजन  शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स  के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली  की आईपीएल के आगामी सीजन के लिए टीम में वापसी हुई है।

सौरव गांगुली को आईपीएल के आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीसीसीआई अध्यक्ष  की जिम्मेदारी संभालने से पहले सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे।

सौरव गांगुली  ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कोच का पद छोड़ दिया है। सौरव गांगुली आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया की कप्तानी भी कर चुके हैं। सौरव गांगुली ने पिछले साल बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button