LPG उपाभोक्ताओं को नए साल में लगा झटका, Cylinder के दाम में हुई बढ़ोतरी

 नए साल पर  LPG उपाभोक्ताओं को झटका लगा है। आज घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के रेट अपडेट हो गए हैं।

नए साल में एलपीजी सिलेंडर दिल्ली से पटना तक महंगा हो गया है। पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 5 बार बदले और और हर बार महंगा ही हुआ।ठीक इसके उलटा 19 किलो वाला सिलेंडर 357 रुपये सस्ता हो गया। इस दौरान 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 6 बार महंगा।

नीले रंग वाला एलपीजी सिलेंडर के भाव एक नवंबर 2022 को बदला थाआज यानी 1 जनवरी 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में तो कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

बता दें 6 जुलाई 2022 को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव किया गया था। वह भी उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का बोझ डालते हुए। पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 153.5 रुपये महंगा हुआ।

Related Articles

Back to top button