कोलकाता: तेज रफ्तार कार ने फुटपॉथ पर मौजूद लोगों को रौंदा, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

कोलकाता से सटे चिंगरीघाटा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार ने अचानक फुटपॉथ पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी।  हादसे में सिविक वॉलेंटियर सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें गंभीर हालत में एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। कार ने अन्य 3 कारों को टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में घायल लोगों से मिलने के लिए सीएम ममता बनर्जी अस्पताल पहुंची। मुख्यमंत्री ने घायलों से मिलकर उनका हालचाल पूछा।
ये घटना गुरुवार यानी आज दोपहर है।

एक कार तेज गति से निको पार्क से बाईपास की ओर आ रही थी। पुलिस ने कार को रोकने के लिए कई तरह के प्रयास किए लेकिन नाकाम रही और कई लोगों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कार ने अन्य 3 कारों को टक्कर मार दी।  कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button