सिंघम फ्रैंचाइज़ी के तीसरे पार्ट में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, लेडी सिंघम के अवतार में आएंगी नजर

दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आज दीपिका के चाहने वालों के लिए डबल खुशी का मौका है। पहला तो आज उनकी अपकमिंग फिल्म सर्कस का गाने ‘करंट लगा रे’ लांच हुआ है।

एक्ट्रेस के हाथ अब एक बड़ी फिल्म लग गई है।इस फिल्म में दीपिका का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिलेगा। अब बड़े पर्दे पर वो लेडी पुलिस ऑफिसर के किरादरा में दिखाई देंगी।   फिल्म में वो अजय देवगन के साथ नज़र आएंगी। इतनी हिंट के साथ तो अब तक आपको समझ आ ही गया होगा कि इस फिल्म का नाम क्या है?

अगर आप अब तक नहीं समझे तो आपको बता दें कि ये फिल्म है सिंघम फ्रैंचाइज़ी का तीसरा पार्ट यानी ‘सिंघम 3’। जी हां, अब दीपिका पादुकोण का नाम सिंघम 3 के लिए फाइनल हो चुका है। इतना ही नहीं ‘करंट लगा रे’ गाने के लांच पर रोहित शेट्टी ने इसकी अनाउंसमेंट भी कर दी है।

जब रोहित शेट्टी से पूछा गया कि क्या वो सिंघम 3 में दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे हैं? तो रोहित शेट्टी ने इस खबर को कंफर्म कर दिया। रोहित शेट्टी ने कहा, ‘हम सिंघम 3 बना रहे हैं।दीपिका पादुकोण हमारी फिल्म में लेडी सिंघम होंगी और वो सिंघम 3 में पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। हम अगले साल से शूटिंग शुरू कर रहे हैं।’

 

Related Articles

Back to top button